ब्लॉग पहेली -१ का परिणाम
१हिंदी ब्लॉग जगत में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले ''चर्चा मंच '' के संस्थापक कौन हैं ?
२-हर सोमवार को किस ब्लॉग पर ''ब्लोगर मीट वीकली '' का आयोजन किया जाता है ?
उत्तर -हिंद blogars फोरम इंटरनेशनल .
३-''उड़न तश्तरी '' ब्लॉग के स्वामी कौन हैं ?
उत्तर- समीर लाल जी
सर्वप्रथम आप सभी का हार्दिक धन्यवाद इस पहेली में भाग लेने हेतु .सभी विजेता हैं जिन्होंने पहेली में भाग लिया पर एक हैं हमारे खुशदीप जी जिन्होंने पहेली को सरल होने के कारण उत्तर देना उचित नहीं समझा .उनसे भविष्य में कठिन प्रश्न किया जायेगा .
ब्लॉग पहेली न.1 के विजेता हैं श्री हंसराज ''सुज्ञ ' जी .तीनो प्रश्नों के सर्वप्रथम सही जवाब सुज्ञ जी के ही प्राप्त हुए .ब्लॉग पहेली परिवार की और से उन्हें हार्दिक शुभकामनायें .ये है उनका इनाम -
.सबसे पहले हल मुझे प्राप्त हुआ था दर्शन लाल बवेजा जी का जिन्होंने दूसरे प्रश्न के उत्तर में ''हिंद ब्लोगर्स फोरम इंटर नेशनल ''का url लिखा जबकि प्रश्न में ब्लॉग का नाम पूछा गया था .इसलिए रखें ध्यान छोटी सी गलती से छिन जायेगा इनाम .सुज्ञ जी के साथ-साथ जिन्होंने दिया है सही जवाब वे हैं -
*दर्शन लाल बवेजा जी
*विद्या जी
*अनीता जी
*अना जी
*संजय भास्कर जी
*आशा जी
*अशोक कुमार शुक्ल जी
जिन उत्साही मित्रों ने दो प्रश्नों के सही उत्तर दिए हैं वे हैं-
*कविता रावत जी
*तरुण जोशी जी
*राजेन्द्र स्वर्णकार जी
*प्रदीप कुमार सहानी जी .
*चन्दन मिश्र जी
हरकीरत हीर जी का मैं ह्रदय से शुक्रिया करती हूँ .उन्होंने एक प्रश्न का सही उत्तर दिया है .खुशदीप जी की तरह नहीं कि एक भी उत्तर न दें .शास्त्री जी व् अनवर जी की टिप्पणी सहेजने योग्य हैं .उनका बहुत बहुत आभार .
प्रयास किया है सर्व शुद्ध हल प्रस्तुत करने का .किसी भी प्रकार की त्रुटि हेतु अग्रिम क्षमाप्रार्थी हूँ .मार्गदर्शन करते रहें .जन्माष्टमी पर्व की hardik शुभकामनायें
शिखा kaushik
